हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 180 दुकानों पर जड़ा ताला, अब तोड़कर कब्जा करने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में शत्रु संपत्ति सील : हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 180 दुकानों पर जड़ा ताला, अब तोड़कर कब्जा करने की तैयारी

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 180 दुकानों पर जड़ा ताला, अब तोड़कर कब्जा करने की तैयारी

Tricity Today | अब तोड़कर कब्जा करने की तैयारी

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में किसानों द्वारा शत्रु संपत्ति पर करीब 180 दुकानें बना ली गई थी। प्रशासन इसे खाली करने के लिए पहले नोटिस जारी किया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा सोमवार को कार्रवाई करते हुए 180 दुकानों को सील किया गया है। बताया जा रहा है कि सीलिंग की कार्रवाई से पहले प्रशासन के अधिकारियों ने 100 दुकानों को खाली कराया था। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान कस्टोडियन कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।बताया जा रहा है कि इस शत्रु संपत्ति करोड़ों रुपये है।

साढ़े 10 बीघा जमीन पर किसानों ने बना ली थी दुकानें 
शाहबेरी गांव के खसरा नंबर-187 की साढ़े 10 बीघा जमीन शत्रु संपत्ति किसानों के नाम थी। प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट कस्टोडियन कार्यालय को भेजी थी। वहां से जमीन शत्रु संपत्ति घोषित कर दी गई। इसके विरोध में किसान हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट ने किसानों की याचिका को खारिज कर जमीन खाली कराने का नोटिस जारी किया। आदेश पर कार्रवाई के लिए सोमवार को प्रशासन की टीम शाहबेरी पहुंची। इस अवसर पर कस्टोडियन अधिकारी प्रशांत सिंह सैनी, तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान, लेखपाल दर्शन कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि दुकानें तोड़ने के लिए पुलिस बिल मांगा गया है। जिसके उपलब्ध होते ही कार्रवाई की जाएगी।

20 साल पहले पाकिस्तान से आकर बेची थी जमीन 
प्रशासन की मानें तो खसरा नंबर-187 की जमीन का मालिक पाकिस्तान चला गया था। करीब 20 वर्ष पूर्व वह भारत में आकर जमीन को बेच गया। उसके बाद जमीन कई बार बिक चुकी है। उसी कारण लोग अपना अधिकार होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन इन सभी मामलों में हाईकोर्ट से किसानों को राहत नहीं मिली।

दुकान बनाने के दौरान कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल
सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा था तो उस समय पर अधिकारी चुप रहे। प्रशासन ने कस्टोडियन जमीन की शुरू से देखरेख नहीं की।

शत्रु संपत्ति को किया जाएगा नीलाम, प्रशासन ने की तैयारी 
शाहबेरी गांव के नौ खसरा नंबर शत्रु संपत्ति के हैं। इनमें से छह खसरा नंबर की जमीन पर अवैध निर्माण हो चुका है। प्रशासन ने संपत्ति की कीमत का आंकलन कर कस्टोडियन को रिपोर्ट भेज दी है। कस्टोडियन जमीन को नीलाम करने की तैयारी कर रहा है। अफसरों का कहना है कि हो सकता है कि जिन लोगों का जमीन पर कब्जा है। उनको जमीन खरीदने का पहला मौका दिया जाए। 

शत्रु संपत्ति की खरीद फरोख्त, कार्रवाई जीरो 
जिले में जारचा और हल्दौनी समेत कई जगहों पर कस्टोडियन जमीन पर कब्जा हो चुका है। संपत्ति की खुलेआम खरीद फरोख्त हो रही है। इसमें जारचा में भी कुछ लोगों ने जमीन को फर्जी तरह से बेच दिया था। एक साल पहले खरीदरों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

9 लोगों की मौत पर 6 साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई 
17 जुलाई 2018 को शाहबेरी दो अवैध भवन गिरने से मलबे में दबकर नौ लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों पर 85 केस दर्ज किए गए थे। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगा था। तब अवैध निर्माण के दोषी अधिकारियों की सूची तैयार कर कार्रवाई की बात कही गई थी। सूची तैयार होने के बावजूद पुलिस व प्राधिकरण के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.