तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे कई लोगों कों कुचला, दो की मौके पर मौत

BIG BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे कई लोगों कों कुचला, दो की मौके पर मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे कई लोगों कों कुचला, दो की मौके पर मौत

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। घटना में मौके पर ही दो लोगों को दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क किनारे सो रहे थे लोग 
पुलिस को दी शिकायत औरेया निवासी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार रात उसके जीजा पूरन सिंह निवासी मैनपूरी अपने दो साथी श्याम और विनोद के साथ चारमूर्ति चौकी के सामने सड़क किनारे सो रहे थे। तभी किसी अज्ञात ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। घटना में उसके जीजा पूरन और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना में मारे में गए पूरन और विनोद अपने अन्य साथियों के हाइड्रा एवं रिकवरी वैन पर चालककी नौकरी करते थे। और सड़क किनारे चारपाई पर सोते थे।

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना में दो लोगों की मौत हुई और एक घायल है। शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.