पति पर रेप के प्रयास का लगाया आरोप, कोर्ट में चल रहा है तलाक का केस 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला से हैवानियत :  पति पर रेप के प्रयास का लगाया आरोप, कोर्ट में चल रहा है तलाक का केस 

पति पर रेप के प्रयास का लगाया आरोप, कोर्ट में चल रहा है तलाक का केस 

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर रेप के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति से तलाक का केस चल रहा है। इसके बाद भी पति आए दिन महिला को परेशान करता है। महिला की शिकायत पर थाना बिसरख पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पति ने मांगा है तलाक 
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले नमन गुप्ता से हुई थी। 16 अप्रैल को उसके पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद वह अपने पति का घर छोड़कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने लगी। 21 जुलाई की रात को उसका पति नमन गुप्ता जबरन उसकी सोसायटी में घुस आया। नमन उसके फ्लैट में आया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। 

पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद
पीड़िता के मुताबिक सेक्टर-41 में रहने वाला उसका पति और ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते हैं। पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से वह काफी परेशान है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद सामने आया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.