डॉ.महेश शर्मा के अलावा ये ब्राह्मण चेहरे बनेंगे मंत्री, महेंद्रनाथ पांडे और अजय मिश्रा टेनी की हार ने किया रास्ता साफ

मोदी 3.0 कैबिनेट : डॉ.महेश शर्मा के अलावा ये ब्राह्मण चेहरे बनेंगे मंत्री, महेंद्रनाथ पांडे और अजय मिश्रा टेनी की हार ने किया रास्ता साफ

डॉ.महेश शर्मा के अलावा ये ब्राह्मण चेहरे बनेंगे मंत्री, महेंद्रनाथ पांडे और अजय मिश्रा टेनी की हार ने किया रास्ता साफ

Tricity Today | डॉ.महेश शर्मा और नरेंद्र मोदी

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा ने प्रचंड जीत हासिल की हैं। उनका नाम अब केंद्रीय मंत्री बनने वालों की सूची में चल सकता है। डॉ.महेश शर्मा के अलावा कई बड़े चेहरे हैं, जिनको मंत्री बनाने की बात हो रही है।  इसके अलावा राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। यूपी के सीनियर भाजपा लीडर लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।

महेंद्रनाथ पांडे और अजय मिश्रा टेनी की जगह कौन?
महेंद्रनाथ पांडे और अजय मिश्रा टेनी को हार का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से उनकी जगह खाली हो गई। अब उनके स्थान पर किसी अन्य ब्राह्मण को मंत्री बनाया जाएगा। इसमें जितिन प्रसाद को सुनहरा मौका मिल सकता है। कई बड़े चेहरे ऐसे हैं, जो लोकसभा चुनाव 2024 में हार गए। उनके स्थान पर नए लोगों को जगह मिलेगी। 

डॉ.महेश शर्मा ने यूपी में लगाई हैट्रिक
डॉ.महेश शर्मा की जीत केवल गौतमबुद्ध नगर नहीं बल्कि पूरे यूपी में सबसे बड़ी जीत है। डॉक्टर महेश शर्मा इकलौते सांसद हैं, जिन्होंने पूरे यूपी में हैट्रिक लगाई है। वह करीब साढे 5 लाख वोटों से भी ज्यादा मतों से जीते हैं। यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। डॉ.महेश शर्मा लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। वह पहली बार वर्ष 2014 और फिर वर्ष 2019 में सांसद बने थे। अब गौतमबुद्ध नगर की जनता ने एक बार फिर उनको सांसद बनाया है। अब ऐसे में चर्चा चल रही है कि वह केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह ले सकते हैं।

5,59,472 वोटों के जीते डॉ.महेश शर्मा
लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ.महेश शर्मा का कुल 8,57,829 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी महेंद्र नागर को 2,98,357 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी को 2,51,615 वोट मिले हैं। कुल मिलाकर डॉ.महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के मार्जन से जीत हासिल की।

बने तीसरी बार सांसद, मिले 8,57,829 वोट
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बने हैं। यह डॉ डॉ.महेश शर्मा की सबसे बड़ी जीत है। डॉ.महेश शर्मा को 8,57,829 वोट मिले हैं। विपक्ष उनके सामने आधे में भी नहीं टिक पाया।  जिले में कुल 14,35,720 वोट पड़े थे। जिसमें से आधे से ज्यादा वोट डॉ.महेश शर्मा को मिले। 

वर्ष 2014 में पहली बार बने थे सांसद
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। 

अब तक की सबसे बड़ी जीत
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा से उससे भी बड़ी जीत हासिल की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.