संगठन को मजबूत करने का आश्वासन, किसानों की समस्याओं पर चर्चा

ग्रेटर नोएडा में भाकियू लोक शक्ति की बैठक : संगठन को मजबूत करने का आश्वासन, किसानों की समस्याओं पर चर्चा

संगठन को मजबूत करने का आश्वासन, किसानों की समस्याओं पर चर्चा

ट्राई सिटी | बैठक में भाग लेते पदाधिकारी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की  एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। हरिओम शर्मा को युवा तहसील अध्यक्ष, कृष्णकांत शर्मा को युवा ब्लॉक अध्यक्ष और दिनेश शर्मा को तहसील सचिव बनाया गया। इसके अलावा नेकीराम बघेल, वीरेंद्र शर्मा और अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।

किसानों के हक को मान्यता दी जानी चाहिए
बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह सहित सभी किसान नेताओं ने यमुना प्राधीकरण क्षेत्र में हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुटता का आवाहन किया। सभी ने एकमत होकर कहा कि वे यमुना टू यमुना किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसानों के हक को मान्यता दी जानी चाहिए, जो पुश्तैनी अधिकार के रूप में उन्हें मिलती है। इस दौरान विनोद चौधरी और योगेश चौधरी जैसे प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने संगठन की दिशा और लक्ष्यों पर अपने विचार साझा किए।

संगठन को और मजबूत बनाने का दिया आश्वासन
संगठन के सदस्यों ने इस बैठक किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। जेवर क्षेत्र के किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने यह आश्वासन दिया कि वे संगठन को और मजबूत बनाएंगे और सभी किसानों के लिए न्याय की मांग करेंगे। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति अब किसानों के अधिकारों के लिए एक सशक्त आवाज बनेगी। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.