पुलिस ने आशिक को थाने में बैठाया, दुल्हे ने शादी से किया इनकार

ग्रेटर नोएडा में प्रेमी के लिए दुल्हन ने मचाया उत्पात : पुलिस ने आशिक को थाने में बैठाया, दुल्हे ने शादी से किया इनकार

पुलिस ने आशिक को थाने में बैठाया, दुल्हे ने शादी से किया इनकार

Google Image | symbolic image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र में हो रही एक शादी में दुल्हन ने प्रेमी के चक्कर में शादी करने से इनकार कर दिया। इस बीच पुलिस प्रेमी को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद दुल्हन नाराज होकर कमरे में चली गई। परिजन उसे किसी तरह मनाकर मंडप में लेकर पहुंचे तो दुल्हे ने शादी से करने से इनकार कर दिया और बारात लेकर वापस लौट गया। बताया जा रहा है कि बारात दिल्ली से आई थी।   


प्रेमी के चक्कर में दुल्हन ने खूब नचाया 
मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले पांच साल से जेवर कस्बे में मजदूरी कर रहा है। चूँकि परिवार की स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्होंने शहर के कुछ लोगों से अपनी बेटी की शादी में मदद करने को कहा। इसके बाद वेदप्रकाश गर्ग और उनके दोस्तों ने शादी में मदद की। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। शुक्रवार की दोपहर जुलूस देवी मंदिर भी पहुंचा। खाने के बाद जब शादी की बात आई तो दुल्हन ने शाहदरा इलाके से बारात लेकर आए दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

प्रेमी का पता चलने पर दुल्हा बारात लेकर लौटा 
दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने किसी की एक न सुनी। कुछ देर बाद दुल्हन को पता चला कि उसके प्रेमी को पुलिस थाने ले गई है. जब कुछ बुजुर्गों ने भी उसे समझाया तो दुल्हन ने शादी के लिए हां कर दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रेमी के बारे में पता चलने पर दूल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन से शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

प्रेमी को घर से पकड़कर थाने में बैठाया 
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुल्हन के परिवार ने प्रेमी पर बारात में उत्पात मचाने की आशंका जताई थी, जिसके बाद सुबह ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे घर से लाकर थाने पर बैठाया था। दिल्ली से आए दूल्हे से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.