इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही महिला, पुलिस कमिश्नर और डीएम से लगाई गुहार 

ग्रेटर नोएडा में जेठ ने की हैवानियत : इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही महिला, पुलिस कमिश्नर और डीएम से लगाई गुहार 

इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही महिला, पुलिस कमिश्नर और डीएम से लगाई गुहार 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके जेठ ने हैवानियत की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जेठ की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। उसने जेठ के खिलाफ पुलिस से भी शिकायत की है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने इस मामले को लेकर बुधवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में डीएम और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। 

यह है पूरा मामला 
पीड़िता ने डीएम और पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी 2010 में थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के चौगानपुर गांव में रहने एक व्यक्ति से हुई है। उनकी बहन बीमार रहती है। जिसके चलते उसके जीजा ने उसकी शादी अपने छोटे भाई करवा दी। शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई। इसके बाद 2 अक्तूबर 2018 को घर में अकेला पाकर उसके जीजा ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह घर से भाग गया। उसने अपने भाई को फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसका भाई उसे मायके ले आया। पिता की इसी सदमे में सितम्बर 2023 में मौत हो गई। जिसके बाद जीजा, उसके पति और अन्य परिजन उन्हें भरोसा देकर अपने साथ चौगानपुर ले आए। पीड़िता का आरोप है कि 25 मार्च 2024 को पति की गैर मौजूदगी में जीजा ने एक बार फिर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी यानी उसकी बीमार बड़ी बहन के साथ मारपीट की। साथ ही बीच-बचाव करने पर उनके भतीजे को भी पीटा। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की भी की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद बुधवार को उन्होंने मामले की डीएम और पुलिस कमिश्नर से की है। 
 
जांच के दिए आदेश 
पीड़िता ने मामले को लेकर डीएम और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मामले में दोनों अधिकारियों की तरफ से जांच के आदेश दिए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.