दिनदहाड़े बीच सड़क पर बाइक सवार दो भाइयों पर चलाई गोली, जानिए कैसे बची जान 

ग्रेटर नोएडा में फायरिंग से फैली सनसनी :  दिनदहाड़े बीच सड़क पर बाइक सवार दो भाइयों पर चलाई गोली, जानिए कैसे बची जान 

दिनदहाड़े बीच सड़क पर बाइक सवार दो भाइयों पर चलाई गोली, जानिए कैसे बची जान 

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र में बाइक सवार दो भाइयों पर फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। इस दौरान टायर में गोली लगने से बाइक अनियंत्रित होकर एक युवक से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गए। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर युवकों के पिता ने तीन लोगों को नामजद करते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सड़क पर फायरिंग होने से लोग सहमे 
पुलिस को दी शिकायत में जेवर क्षेत्र के लौदोना गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को उनके बेटे अंशु और आशु बाइक से गांव से जेवर जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे गांव बंकापुर के पास एक बाइक सवार दो सागर और कुनाल ने उनके बेटो पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान टायर में गोली लगने से अंशु की बाइक अनियंत्रित होकर बंकापुर गांव के जयप्रकाश से टकरा गई। घटना में दोनों बेटे और जयप्रकाश घायल हो गए। जबकि आरोपी सागर और कुनाल मौके से भाग निकले। अजय कुमार का आरोप है कि इस घटना का मास्टरमाइंड कबीर उर्फ रोहित है जो उनके ही गांव लौदोना का रहने वाला है। 

पुलिस बोली-फायरिंग नहीं हुई 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अब तक की गई जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों पक्ष पहले से दोस्त हैं। सोमवार को वे होटल पर साथ बैठकर खाना खा रहे थे, तभी मोबाइल को लेकर उनमें विवाद हो गया। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.