महिला स्वच्छकारों को सम्मान देकर धीरेंद्र सिंह ने साथ खाया भोजन, सुनाया माता शबरी प्रसंग

Greater Noida : महिला स्वच्छकारों को सम्मान देकर धीरेंद्र सिंह ने साथ खाया भोजन, सुनाया माता शबरी प्रसंग

महिला स्वच्छकारों को सम्मान देकर धीरेंद्र सिंह ने साथ खाया भोजन, सुनाया माता शबरी प्रसंग

Tricity Today | महिला स्वच्छकारों को धीरेंद्र सिंह ने दिया सम्मान

Greater Noida News : रबूपुरा में आयोजित की जा रही रामलीला में शनिवार को सातवें दिन शबरी प्रसंग के दौरान जेवर विधानसभा की सभी नगर पंचायतों और लगभग सभी ग्रामों की महिला स्वच्छकारों को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें एक-एक शॉल भेंट किया और उनके साथ भोजन भी किया। 

किसी के प्रति भेदभाव नहीं रखना चाहिए : धीरेंद्र सिंह
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "माता शबरी ने भगवान श्रीराम को झूठे बेर खिलाए थे। माता शबरी की श्रद्धा भक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके मन में भगवान श्रीराम के प्रति कैसा प्रेम था। इसलिए हमें किसी के प्रति भेदभाव नहीं रखना चाहिए और समाज में एक साथ मिलकर रहना चाहिए, तभी समाज के हर वर्ग का विकास संभव है। भगवान श्रीराम ने भी बड़े मनोयोग से झूठे बेर खाए, उनका ये भाव पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है।"

मैं सौभाग्यशाली हूं : धीरेन्द्र सिंह
धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा, "मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज मुझे इन माताओं और बहनों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो भोर होते ही इस शहर और गांव को स्वच्छ बनाने में तत्पता से जुट जाती हैं।" महिला स्वच्छकार सीमा देवी और श्रीमति कोमल देवी ने बताया कि हम सभी सफाईकर्मियों को एक ही चिंता रहती है। वह यह कि हमारा देश और प्रदेश खूब साफ रहे। पूरे विश्व में हिन्दुस्तान का नाम रोशन हो। आज हम यह सम्मान पाकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजपा को छोड़कर हमें आज तक किसी ने भी सम्मान नही दिया।

मौके पर ये लोग मौजूद रहे
इस मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह, ओएसडी शैलेन्द्र सिंह, अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुलकर्णी, एडीएम प्रशासन नितिन मदन, एसीपी रुद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुधीर त्यागी, सुशील शर्मा, राजीव चौधरी, नीरज शर्मा, लक्ष्मीराज सोलंकी, अधिशाषी अधिकारी सीमा राघव और सतीश आदि अफसर मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.