मुठभेड़ में एक बदमाश के लगी गोली, मर्चेंट नेवी अफसर के घर में डाली थी डकैती

ग्रेटर नोएडा में पंखिया गैंग की उड़ी धज्जियां : मुठभेड़ में एक बदमाश के लगी गोली, मर्चेंट नेवी अफसर के घर में डाली थी डकैती

मुठभेड़ में एक बदमाश के लगी गोली, मर्चेंट नेवी अफसर के घर में डाली थी डकैती

Tricity Today | मुठभेड़ में एक बदमाश के लगी गोली

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी में से एक पंखिया गिरोह का सदस्य है। इसी आरोपी ने 2022 में एक मर्चेंट नेवी अफसर के यहां डकैती डाली थी। 

चुहड़पुर अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ 
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के नंगला पंखिया निवासी गुड्डु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके साथी दिल्ली निवासी बाबू को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस देर रात इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को चुहड़पुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर एक ऑटो में संदिग्ध लोग घूमते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान बदमाश गुड्डु को घायल हालत में और बाबू को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पकड़े गए आरोपियों से आभूषणों से भरा बैग, दो पिस्तौल कारतूस, घटना में प्रयुक्त ऑटो और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। इन बदमाशों पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

घरों को चिन्हित कर डालते थे डकैती 
एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ दिन में ऑटो टेंपो चलाकर उन घरों को चिन्हित करते थे। जिसमें उन्हें वारदात को अंजाम देना था। रात के समय वे पेचकस, प्लास व अन्य औजारों से खिड़कियां काटकर वारदात करते थे। पिछले महीने इसी गैंग ने बीटा-2 इलाके में आईएफएस सोसायटी के एक बंद विला में चोरी की थी। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। करीब दो साल पहले गुडडू नाम के अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी ऑफिसर के घर डकैती डाली थी। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.