फुटबॉल के खिलाड़ी थे हेनरी, एक गलती से चली गई जान 

नोएडा में विदेशी की दर्दनाक मौत : फुटबॉल के खिलाड़ी थे हेनरी, एक गलती से चली गई जान 

फुटबॉल के खिलाड़ी थे हेनरी, एक गलती से चली गई जान 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में एक विदेशी फुटबॉल खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक फिसलने पर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। सिर में गंभीर रूप से चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

यह है पूरा मामला
थाना बीटा-2 क्षेत्र में मंगलवार रात सेक्टर-37 के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार नाइजीरिया के पूर्व फुटबॉलर हेनरी चुकवुडी उर्फ ओपेरा (40) की मौत हो गई। हेनरी की बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने हेनरी की मौत की सूचना नाइजीरियाई दूतावास को दे दी है। पुलिस के मुताबिक नाइजीरिया के निवासी हेनरी चुकवुडी ग्रेनो के ग्रैंड कासा सोसाइटी में पत्नी मऊमिता ओपेरा के साथ रहते थे। हेनरी ने भारत की नागरिकता भी ले रखी थी और इन दिनों फुटबॉल प्रशिक्षण से जुड़े थे। 

पश्चिम बंगाल के फुटबाल क्लब से जुड़े थे हेनरी
मंगलवार रात को वह बाइक से सेक्टर-37 से जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हेनरी के सिर में चोट लगी। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हेनरी ग्रेटर नोएडा में करीब दो साल से रह रहे थे और वह पश्चिम बंगाल के फुटबाल क्लब से जुड़े हुए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.