दिवाली पर पूरा शहर हुआ बेहाल, जगह-जगह लगा कूड़े का ढेर

ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मियों की हड़ताल : दिवाली पर पूरा शहर हुआ बेहाल, जगह-जगह लगा कूड़े का ढेर

दिवाली पर पूरा शहर हुआ बेहाल, जगह-जगह लगा कूड़े का ढेर

Tricity Today | जगत फार्म बाजार में जगह-जगह लगा कूड़े का ढेर

Greater Noida News : हाइटेक सिटी ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मी हड़ताल पर है। जिसका असर दिवाली से पहले हुआ और अब दिवाली के बाद भी दिखाई दे रहा है। ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े बाजार जगत फार्म में जगह-जगह पर कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। सफाई कर्मियों के हड़ताल होने की वजह से कूड़ा नहीं उठ पाया और चारों तरफ बुरा हाल है। दिवाली के पहले शहर का हाल बुरा हाल था, लेकिन अब दिवाली के बाद बहुत ज्यादा बुरा हाल हो गया है। जहां देखो, वहां पर कूड़े का ढेर दिखाई दे रहा है। ग्रेटर नोएडा के निवासी इससे काफी परेशान है।
इस वजह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए
शहर के लोगों का कहना है कि दिवाली के मौके पर भी सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया। इसी वजह से पिछले करीब एक हफ्ता से सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, ठेकेदारों और सफाई कर्मचारियों के बीच का विवाद निवासियों को झेलना पड़ रहा है। ठेकेदारों के द्वारा सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा और इसका हर्जाना निवासी भुगत रहे हैं। घरों के बाहर और अंदर भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सेक्टर और पूरे शहर में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है।
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए
एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी का कहना है कि इस बार की दिवाली पर सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। इस कारण सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से चारों तरफ शहर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। उनका कहना है कि इस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। भले ही ठेकेदारों के अंडर में सफाई कर्मचारी काम करते हो, लेकिन शहर को तो चमकते हैं। यह एक चिंता का विषय है कि उनको समय पर वेतन नहीं दिया जाता और इसकी वजह से शहर की सफाई नहीं हो पाती। हरेंद्र भाटी का कहना है कि इससे पहले भी काफी बार दिवाली और होली के मौके पर सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.