भाजपा के अमित चौधरी ने किया नामांकन, निर्विरोध जीत तय

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव : भाजपा के अमित चौधरी ने किया नामांकन, निर्विरोध जीत तय

भाजपा के अमित चौधरी ने किया नामांकन, निर्विरोध जीत तय

Tricity Today | भाजपा के अमित चौधरी ने किया नामांकन

Jila Panchayat Chunav : गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमित चौधरी ने सूरजपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया है। अमित चौधरी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत में केवल 5 सदस्य हैं। अमित चौधरी का पर्चा दाखिल होने के बाद कोई दूसरा पर्चा दाखिल नहीं किया जा सकता है। दूसरे उम्मीदवार को एक अनुमोदक और एक प्रस्तावक की आवश्यकता होगी। जो उपलब्ध नहीं हैं। लिहाजा, गौतमबुद्ध नगर में विपक्षी पार्टियां नामांकन भी दाखिल नहीं कर सकती हैं।

अमित चौधरी के साथ नामांकन दाखिल करवाने के लिए जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, दादरी से विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर और गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी समेत तमाम नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद सभी नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विजई मुद्रा के साथ फोटो खिंचवाए। अमित चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन के चलते उन्हें सभी ने बधाई दी है। गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एक मात्र औपचारिकता थी। जिसे भारतीय जनता पार्टी ने पूरा कर लिया है।



कौन हैं अमित चौधरी
अमित चौधरी मूल रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पड़ने वाले चिपयाना बुजुर्ग गांव के रहने वाले हैं। करीब एक दशक से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं। उनकी मौजूदा जिला अध्यक्ष विजय भाटी के साथ अच्छी जुगलबंदी है। विजय भाटी के पिछले कार्यकाल में भी वह जिला महामंत्री थे और इस बार भी भाजपा के जिला महामंत्री थे। पंचायत चुनाव में उन्हें भाजपा ने जेवर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 से उम्मीदवार घोषित किया था। पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अमित चौधरी ने जिला भाजपा कार्यकारिणी से त्यागपत्र दे दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.