नहर कटने से गांव में आई बाढ़, घरों में घुसा पानी, पूरे गांव में दहशत

ग्रेटर नोएडा : नहर कटने से गांव में आई बाढ़, घरों में घुसा पानी, पूरे गांव में दहशत

नहर कटने से गांव में आई बाढ़, घरों में घुसा पानी, पूरे गांव में दहशत

Tricity Today | नहर कटने से गांव में आई बाढ़, घरों में घुसा पानी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के एक गांव में नहर कटने के कारण बाढ़ आ गई है। पूरा गांव नहर के पानी में डूब गया है। घरों में पानी घुस गया है। गांव की गलियों में दो-दो फुट पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में शनिवार की सुबह ही तहसील प्रशासन को जानकारी दे दी गई थी। जिसके बाद सिंचाई विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी गांव में पहुंचे। जिसके बाद रजवाहे की पटरी की मरम्मत करके पानी रोक दिया गया है।

जेवर तहसील के गांव मेहंदीपुर के पास से गंग नहर का रजवाहा होकर गुजरता है। स्थानीय किसानों के लिए यह सिंचाई का सबसे बड़ा साधन है। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही बारिश के चलते रजवाहा लबालब भरा हुआ है। बीती रात किसी वक्त रजवाहे की पटरी कट गई और पूरा पानी मेहंदीपुर गांव में घुस गया। रात के वक्त लोगों को जब गांव में बाढ़ का अहसास हुआ तो खलबली मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम और प्रशासन को जानकारी दी। प्रशासन ने सिंचाई विभाग को सूचना भेजी। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर सिंचाई विभाग के इंजीनियर और श्रमिकों की टीम ने मिलकर रजवाहे की पटरी की मरम्मत की है। जिसके बाद गांव में जा रहा पानी बंद हो गया है। हालांकि अभी गांव की गलियों और घरों में पानी भरा हुआ है। जिसे निकलने में वक्त लगेगा।

ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में पानी अभी भरा हुआ है। यह पानी निकालने के लिए पंपसेट लगाना पड़ेगा। खुद पानी निकलने में कई दिन लग जाएंगे। कई घर बेहद कमजोर हैं। उनकी नींव में पानी भर जाने से हादसे का खतरा बढ़ सकता है। लिहाजा गांव से पानी जल्दी से जल्दी निकालने की जरूरत है। ऊपर से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.