लुक्सर जेल में बंद किसानों पर भी पुलिस की पैनी नजर, खाने-पीने का रखा जा रहा ख्याल

गौतमबुद्ध नगर किसान आंदोलन : लुक्सर जेल में बंद किसानों पर भी पुलिस की पैनी नजर, खाने-पीने का रखा जा रहा ख्याल

लुक्सर जेल में बंद किसानों पर भी पुलिस की पैनी नजर, खाने-पीने का रखा जा रहा ख्याल

Tricity Today | जेल में बंद किसान

Greater Noida News : नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से मंगलवार को किसान नेता सुखबीर खलीफा समेत 123 किसानों को गिरफ्तार किया गया था। सभी किसानों को शांतिभंग की धारा में लुक्सर जेल भेजा गया है। बुधवार को किसानों ने जेल का ही नाश्ता किया। इसके बाद दोपहर के समय जेल में कैदियों को दिए जाने वाला भोजन किया। सूत्रों के मुताबिक सभी 123 किसानों को अलग-अलग सेल में डाला गया है। जिससे की किसान एकजुट होकर जेल में कोई रणनीति न बना सके। 

किसान बना रहे रणनीति 
जेल में बंद किसान नेता सुखबीर खलीफा ने बुधवार सुबह अपने साथियों के साथ बात की। इसके बाद साथियों के साथ जेल में कैदियों को दिए जाने वाला नाश्ता किया। सूत्रों से पता चला है कि जेल में बंद किसान भी रणनीति बना रहे हैं। पुलिस सभी किसानों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, जेल में बंद किसानों को लेकर भूख हड़ताल किए जाने अफवाह उड़ाई गई थी। इस पर लुक्सल जेल के जेलर का कहना है कि इस तरह की कोई बात नहीं है। किसानों को भी कैदियों वाला नाश्ता और भोजन कराया गया है। किसानों पर नजर रखी जा रही है। 

आज मिल सकेती है बेल 
सूत्रों से पता चला है कि शांतिभंग में जेल भेजे गए कई किसानों को बुधवार को बेल मिल सकती है। उनके वकीलों ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शाम तक जेल में कई किसानों का परवाना पहुंच जाएगा, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। एक किसान नेता का कहना है कि जेल भेजे गए सभी किसानों को जल्द से जल्द रिहा कराया जाएगा। वकीलों की एक टीम को इस काम में लगाया गया है। कुछ किसा बुधवार देर शाम तक जेल से रिहा हो सकते हैं।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.