पुलिस पर की फायरिंग, इनामी बदमाश गोली लगने पर पहुंचा अस्पताल

ग्रेटर नोएडा में गैंगस्टर का एनकाउंटर : पुलिस पर की फायरिंग, इनामी बदमाश गोली लगने पर पहुंचा अस्पताल

पुलिस पर की फायरिंग, इनामी बदमाश गोली लगने पर पहुंचा अस्पताल

Tricity Today | पुलिसकर्मी घायल बदमाश को ले जाते हुए

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के थाना चर्चा क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश 15000 रुपये का इनामी था और वह गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये है पूरा मामला
रविवार देर रात थाना जारचा पुलिस चौकी क्षेत्र सैथली ग्राम खण्डैरा से सैथली बम्बा मार्ग पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध को चैकिंग के लिए रोका गया। रुकने के बजाए आरोपी ने बाइक दौड़ा ली। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है आरोपी मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है। वर्तमान में कासना थाना क्षेत्र के सिरसा में रह रहा था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

गैंगस्टर के मामले में चल रहा था फरार
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की बाइक सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। वह थाना दादरी से गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.