जुलाई से रोडवेज बस का संचालन करने की तैयारी, नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा फायदा

ग्रेटर नोएडा से मेरठ का सफर होगा आसान : जुलाई से रोडवेज बस का संचालन करने की तैयारी, नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा फायदा

जुलाई से रोडवेज बस का संचालन करने की तैयारी, नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा फायदा

Tricity Today | रोडवेज बस

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के लोगों का मेरठ का सफर अब आसान होने वाला है। इसे लेकर ग्रेटर नोएडा परिवहन डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जुलाई से रोडवेज बसों का मेरठ के लिए संचालन शुरू हो जाएगा। ग्रेनो परिवहन डिपो के अधिकारियों ने मेरठ तक बस सेवा शुरू करने के लिए निगम से परमिट की मांग की है। 

मेरठ जाने वाले यात्रियों को होती है दिक्कत 
ग्रेनो डिपो से एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बदायूं, आगरा, इटावा, सहारनपुर समेत रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन ग्रेनो से मेरठ जाने के लिए यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। नौकरीपेशा वालों को मेरठ जाने के लिए पहले नोएडा, दिल्ली या गाजियाबाद जाना होता है। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि डिपो से मेरठ तक बसों का संचालन करने के लिए निगम से परमिट की मांग की गई है। परमिट मिलने और सीएनजी पंप चालू होने के बाद मेरठ तक बसों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

सीएनजी पंप शुरू होते ही बस सेवा होगी चालू 
अधिकारियों का कहना है कि डिपो में सीएनजी पंप नहीं होने से बसों को पहले नोएडा व दिल्ली भेजना पड़ता है। पंप बनने से ऐसा नहीं होगा। उनका कहना कि सीएनजी पंप चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पंप चालू होने के बाद यहां से मेरठ के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.