ग्रेटर नोएडा में 12 लाख रुपए की लूट से हुई नए साल की शुरुआत, अमेजॉन कंपनी के वेयरहाउस को बनाया निशाना

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में 12 लाख रुपए की लूट से हुई नए साल की शुरुआत, अमेजॉन कंपनी के वेयरहाउस को बनाया निशाना

ग्रेटर नोएडा में 12 लाख रुपए की लूट से हुई नए साल की शुरुआत, अमेजॉन कंपनी के वेयरहाउस को बनाया निशाना

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida : नया साल शुरू होने के कुल 3 घंटे बाद नोएडा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती सामने आ गई है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित अमेजॉन कंपनी के वेयरहाउस में बाइक सवार तीन बदमाश सुबह 3:00 बजे घुस गए। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर वेयर हाउस से 12 लाख रुपए लूट लिए हैं। बदमाशों के हाथ में बंदूक थी। जिसकी वजह से वहां मौजूद करीब 20 लोग कुछ नहीं कर पाए। बदमाशों के भागने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

रविवार सुबह 3 बजे की वारदात
सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में अमेजॉन वेयरहाउस के एक अधिकारी ने तीनों बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। 

सीसीटीवी फुटेज में हुई नंबर प्लेट कैद
इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। जिनके आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस बाइक से बदमाश भागे थे, उसका नंबर प्लेट सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया है। जिसके आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.