लिखा- यमुना का किनारा बनाया जाए पर्यटन स्थल, नोएडा में बढ़ेगी रौनक

समाजसेवी संस्था ने रितु माहेश्वरी को भेजा पत्र : लिखा- यमुना का किनारा बनाया जाए पर्यटन स्थल, नोएडा में बढ़ेगी रौनक

लिखा- यमुना का किनारा बनाया जाए पर्यटन स्थल, नोएडा में बढ़ेगी रौनक

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : सामाजिक संस्था कनफिडिरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (कोनरवा) की नोएडा चैप्टर ने नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी को पत्र लिखकर यमुना के किनारे को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है।

यमुना नदी का लगभग 33 किलोमिटर का भू-भाग
सीईओ को लिखे पत्र में कोनरवा अध्यक्ष पीएस जैन और सह संयोजक बीबी वलेचा ने कहा है कि नोएड़ा उत्तर प्रदेश का आर्दश शहर है। यहां पर इन्फ्रास्ट्रेक्चर का विकास प्राधिकरण द्वारा काफी अच्छा किया गया है। विकास की इस कड़ी में यमुना नदी का लगभग 33 किलोमिटर का भू-भाग नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आता है। यहां उपयुक्त स्थान का चयन कर इसको पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाना चाहिए, जिसका विकास न होने के कारण नदी के किनारे की भूमि पर अतिक्रमण होता रहता है।

नामी कंपनियों के कार्यालय यहां पर संचालित
उन्होंने पत्र में कहा है कि शहर के भौगोलिक क्षेत्र के विकास को देखते हुए यमुना नदी के किनारों को उच्चस्तर पर विकसित किया जाना चाहिए, क्योंकि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में विश्व के प्रसिद्ध कंपनियों के कार्यालय यहां पर संचालित है, आने वाले समय में जब जेवर ऐयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाऐगा तो देश-विदेशों से आने वाले यात्रियों तथा पर्यटकों के लिए शहर में पर्यटन का एक अच्छा विक्लप मिल जायेगा जिससे सरकार व प्राधिकरण को आर्थिक और व्यापारिक दोनों तरह से मदद मिलेगा।

बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेन्ट पार्क हो : पीएस जैन
कोनरवा ने पत्र के माध्यम से सीईओ को सुझाव देते हुए कहा है कि यमुना नदी के किनारों को इस प्रकार से विकसित किया जाए कि वहां पर आने वाले समय में वाटर स्पोर्टस भी कराया जा सके और खेलों का स्तर राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय दोनों तरह का हो सकें। यमुना नदी के किनारे बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेन्ट पार्क भी बनवाया जाए। जहां पर उचित दरों पर बच्चों व उनके अभिभावक मनोरंजन का आनंद ले सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.