ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में मकान की शटरिंग टूटने से तीसरी मंजिल से गिरे दो राजमिस्त्रियों की मौत, एक मजदूर घायल

Breaking News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में मकान की शटरिंग टूटने से तीसरी मंजिल से गिरे दो राजमिस्त्रियों की मौत, एक मजदूर घायल

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में मकान की शटरिंग टूटने से तीसरी मंजिल से गिरे दो राजमिस्त्रियों की मौत, एक मजदूर घायल

tri city today | ब्रेकिंग न्यूज

Greter Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में सोमवार की शाम बड़ा हादसा हुआ। धर्मपाल खड्डा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के छज्जे की शटरिंग गिरने से दो राजमिस्त्रियों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। पूरे इलाके में हादसे के बाद मातम और चीख पुकार मची हुई है। 

बल्ली टूटने से हुआ हादसा
सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक धर्मपाल खड्डा कॉलोनी में निर्दोष सिंह के मकान बन रहा है। निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर राजमिस्त्री रोजाना की तरह काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक छज्जे की शटरिंग की बल्ली टूट गई। शटरिंग गिरने से राजमिस्त्री और मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरे। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। 

मृतक अलीगढ़ और शाहजहांपुर निवासी थे 
जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अजय और 53 वर्षीय राजेंदर सिंह के रूप के हुई है। अजय यूपी के जनपद शाहजहांपुर के पाटा गांव का निवासी था। राजेंदर सिंह अलीगढ़ जिले के नगला पाला साहिबाबाद के निवासी थे। दनकौर निवासी समसू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरे