ग्रेटर नोएडा के ये दो अफसर यूपी के मजूदरों को पहुंचाएंगे घर, योगी आदित्यनाथ ने सौंपी जिम्मेदारी

उत्तराखंड टनल हादसा : ग्रेटर नोएडा के ये दो अफसर यूपी के मजूदरों को पहुंचाएंगे घर, योगी आदित्यनाथ ने सौंपी जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा के ये दो अफसर यूपी के मजूदरों को पहुंचाएंगे घर, योगी आदित्यनाथ ने सौंपी जिम्मेदारी

Tricity Today | Yogi Adityanath

Greater Noida News : उत्तराखंड टनल हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में तैनात दो आईएएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, उत्तराखंड टनल हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 मजदूर फंसे थे। उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अब उनको उत्तराखंड सरकार के द्वारा सहानपुर तक लाया जाएगा। उसके बाद उन मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। सहारनपुर तक उत्तराखंड सरकार लेगी और उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार को हैंडोवर दे देगी। आगे उत्तर प्रदेश सरकार सभी मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएंगे और हर प्रकार की संभव मदद की जाएगी। अब बड़ी बात की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की टनल में फंसकर बाहर निकलने वाले आठ मजदूरों को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवी कुमार एनजी और ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव को दी है।

योगी आदित्यनथ ने इनको क्यों दी जिम्मेदारी
आईएएस रवि कुमार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के साथ उत्तर प्रदेश में रेजिडेंट कमिश्नर भी हैं। इसके अलावा आईएएस सौम्य श्रीवास्तव जॉइंट रेजिडेंट कमिश्नर है। इसलिए चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों अधिकारियों को सभी 8 मजदूरों को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है।

12 नवंबर से सुरंग में फंसे थे
इस मामले में रवि कुमार एनजी ने बताया कि यूपी में स्थित श्रावस्ती में रहने वाले 8 मजदूर उत्तराखंड की सुरंग में करीब 17 दिनों तक फंसे रहे थे। उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग में उत्तर प्रदेश के 8 मजदूर समेत अलग-अलग राज्यों के 41 मजदूर फंसे थे। उन सभी को 17 दिनों बाद सुरक्षित बाहर निकल गया। इनमें जो आठ मजदूर उत्तर प्रदेश के थे, उनकी सुरक्षा के बारे में लगातार उत्तराखंड सरकार से बातचीत की जा रही है। 

पूरी सुरक्षा के साथ घर भेजा जाएगा
रवि कुमार एनजी ने आगे बताया कि सुरंग से सुरक्षित बाहर निकालने के 48 घंटे तक सभी आठ मजदूर विशेष डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। उसके बाद उत्तराखंड सरकार के द्वारा सभी मजदूरों को सहानपुर तक लाया जाएगा। सहारनपुर पर उत्तर प्रदेश सरकार इनको हैंडोवर कर लेगी और पूरी सुरक्षा के साथ इनको मूल स्थान पर भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर उत्तर प्रदेश में स्थित श्रावस्ती जिले के रहने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश के मजदूरों की पहचान
अखिलेष कुमार
अंकित
राम मिलन
सत्यदेव
सन्तोष
जय प्रकाश
मंजीत

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.