योगी सरकार ने यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 को दी मंजूरी, 226 गांव की जमीन पर बसेगा नया शहर

BIG BREAKING : योगी सरकार ने यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 को दी मंजूरी, 226 गांव की जमीन पर बसेगा नया शहर

योगी सरकार ने यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 को दी मंजूरी, 226 गांव की जमीन पर बसेगा नया शहर

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ और यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह

Greater Noida News : यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Authority) से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी दे दी है। अब इस पर काम शुरू होगा। यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 के तहत गौतमबुद्ध नगर के 131 और बुलंदशहर के 95 गांव अधिग्रहण किए जाएंगे। दोनों जिलों के 226 गांव को मिलाकर मास्टर प्लान 2041 तैयार किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण का नया शहर 796 वर्ग किलोमीटर जमीन पर बसेगा। इससे पहले इस मास्टर प्लान में 171 गांव जोड़े गए थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा दी है। अब यमुना प्राधिकरण का नया शहर 226 गांव पर बसेगा।

नए शहर में 37 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था
यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि पहले मास्टर प्लान के मुताबिक 583 वर्ग किलोमीटर भूमि पर नया शहर विकसित होना था, लेकिन इसमें बदलाव किया गया है। अब इस मास्टर प्लान में 769 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पहले 171 गांव का अधिग्रहण होना था, लेकिन अब 226 गांव का अधिग्रहण किया जाएगा। इस नए शहर में 37 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।

किसानों की होगी बल्ले-बल्ले
इससे गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के लोगों को बहुत फायदा होगा। गौतमबुद्ध नगर के 131 और बुलंदशहर के 95 गांव का अधिग्रहण होगा। इन गांवों के किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार और यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसकी फाइल पर तेजी के साथ काम चल रहा है। नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बाद यह प्रॉजेक्ट उत्तर प्रदेश सरकार के लिए बेहद खास है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.