आठ साल से विदेश में रहकर अपराध की दुनिया के सरताज बने काला खैरमपुरिया को थाईलैंड में दबोचा

गुरुग्राम एसटीएफ के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर : आठ साल से विदेश में रहकर अपराध की दुनिया के सरताज बने काला खैरमपुरिया को थाईलैंड में दबोचा

आठ साल से विदेश में रहकर अपराध की दुनिया के सरताज बने काला खैरमपुरिया को थाईलैंड में दबोचा

Google Image | पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर

Grurgram News : गुरुग्राम एसटीएफ ने गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को थाईलैंड से गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने काला पर पुर्तगाल से नजर रखनी शुरू की थी और आखिर में थाईलैंड में जाकर दबोचा गया। चूहे-बिल्ली का यह खेल काफी दिनों से चल रहा था। काला खैरमपुरिया पिछले आठ साल से देश के बाहर रहकर ही अपराध की दुनिया का सरताज बना हुआ था। उसका नाम हरियाणा में बड़ी रंगदारी मांगने में शामिल है। इनेलो नेता के शोरूम पर हमला कराने के बाद व्यापारियों ने उसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। 

इंस्टाग्राम पोस्ट पर कबूली थी हत्या
काला खैरमपुरिया पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह भाऊ गैंग के जरिए विदेश में बैठकर ही हरियाणा में अपराधों को अंजाम दे रहा था। उसका गैंग हरियाणा में दशहत फैला रहा था। उसके गुर्गों ने पिछले साल हिसार के गांव खरड़ में शराब ठेकेदार केसी का मर्डर किया गया था। उसके हौसले इतने बुलंद थे कि उसने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। 

पांच करोड़ रंगदारी नहीं मिलने पर कराई फायरिंग 
बीते 24 जून को पांच करोड़ की रंगदारी नहीं मिलने पर उसने हिसार के महिंद्रा शोरूम पर 35 राउंड फायरिंग कराई थी। यह शोरूम इनेलो नेता का बताया जाता है। तीन बाइक सवार महिंद्रा शोरूम पर आए थे और गोलीबारी करके फरार हो गए थे। इसके ठीक बाद 25 जून को भी दो व्यापारी किट्टू बंसल और मनीष से दो-दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इससे व्यापारियों में बेहद रोष था और उन्होंने पूरा शहर बंद करने का ऐलान किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.