कार की टक्कर से थार खंभे पर चढ़ी, ऐसे बचाई खुद की जान, लोग बोले-पापा की परी उड़ चली

गुरुग्राम में युवती निकली हैवी ड्राइवर : कार की टक्कर से थार खंभे पर चढ़ी, ऐसे बचाई खुद की जान, लोग बोले-पापा की परी उड़ चली

कार की टक्कर से थार खंभे पर चढ़ी, ऐसे बचाई खुद की जान, लोग बोले-पापा की परी उड़ चली

Tricity Today | खंभे पर चढ़ी थार

Gurugram News : गुरुग्राम में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक तेज रफ्तार होंडा अमेज की टक्कर से थार खंभे पर चढ़ गई। घटना के समय थार को एक युवती चला रही थी। घटना के बाद युवती को स्थानीय लोगों ने थार से बाहर निकाला। जबकि आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। गनीमत रही कि जोरदार टक्कर के बावजूद इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग फनी कमेंट कर रहे हैं।  संतुलन बिगड़ने पर खंभे पर चढ़ी थार 
गुरुग्राम में सोमवार शाम करीब 4 बजे होंडा अमेज कार ने महिंद्रा थार कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क की बजाय खंभे पर चढ़ गई। हादसे के दौरान आंचल गुप्ता नामक युवती थार चला रही थीं। जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और आंचल को थार से नीचे उतारा। आंचल ने बताया कि वह पेट्रोल भराने के लिए फ्यूल स्टेशन की तरफ जा रही थीं, तभी होंडा अमेज ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे थार सीधे खंभे पर चढ़ गई। हालांकि, हादसे में आंचल को ज्यादा चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद होंडा अमेज कार का चालक मौके से फरार हो गया।

घटना का वीडियो वायरल 
इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। होंडा अमेज कार थार को टक्कर मारती हुई दिख रही है। जबकि दूसरी वीडियो में थार खंभे पर चढ़ी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं थार में सवार लड़की ने भी कार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर मजाकिया कमेंट
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर फनी कमेंट कर रहे हैं। सुमित नाम के यूजर लिखते हैं, पापा की परी उड़ चली। यूजर विकास गुप्ता लिखते हैं चन्द्रयान-3। इसी तरह यूजर नंदा लिखते हैं, यह थार नहीं साहब ऊंट है। यूजर प्रियदर्शी लिखते हैं, ऐसा लगता है कि ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया गया था। भगवान का शुक्र है कि सभी सुरक्षित हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.