तीन सबसे कम और सबसे अधिक अंतर वाली जीत

हरियाणा विधानसभा चुनाव : तीन सबसे कम और सबसे अधिक अंतर वाली जीत

तीन सबसे कम और सबसे अधिक अंतर वाली जीत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Gurugram News : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों की घोषणा हो गई है। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, तो कांग्रेस को फिर से विपक्ष में ही बैठना पड़ेगा। राज्य की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं और 5 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। इस चुनाव में कुछ उम्मीदवारों ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि कुछ ने बेहद कम मतों के अंतर से हार का सामना किया है। विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के प्रत्याशी मामन खान ने 98441 मतों के अंतर से प्रदेश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं उचाना कलां सीट से भाजपा के देवेन्द्र चतर भुज अत्री ने महज 32 वोटों के अंतर से प्रदेश की सबसे कम मर्जिन वाली जीत अपने नाम की है। हम यहां उन तीन-तीन उम्मीदवारों के बारे में बता रहें हैं जिन्होंने सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत हासिल की है। 

सभी सीटों के नतीजे आए
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों में सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके है। यह चुनाव हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत देता है। जहां विभिन्न राजनीतिक दलों की स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। कई नए चेहरों को राजनीतिक मंच पर लाने का काम किया। जिसमें कुछ उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार के नतीजों में भी कुछ नेताओं ने अपने क्षेत्र में मजबूत जन समर्थन का लाभ उठाते हुए स्पष्ट जीत दर्ज की है।

तीन सबसे बड़ी जीत-
1- विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के प्रत्याशी मामन खान ने 98441 मतों के अंतर से प्रदेश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 130497 वोट मिले।
2- गढ़ी सांपला-किलोई सीट से कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 71465 मतों के अंतर से प्रदेश की दूसरी बड़ी जीत अपने नाम की है। उन्हें कुल 108539 वोट मिले।
3- गुरुग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने  68045 मतों के अंतर से तीसरी बड़ी जीत हासिल की है उन्हें कुल 122615 वोट मिले। 

तीन सबसे कम अंतर वाली जीत-
1- उचाना कलां सीट से भाजपा के देवेन्द्र चतर भुज अत्री ने महज 32 वोटों के अंतर से प्रदेश की सबसे कम मर्जिन वाली जीत अपने नाम की। उन्हें कुल 48968 वोट मिले हैं। 
2- डबवाली सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के आदित्य देवीलाल ने 610 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 56074 वोट मिले हैं। 
3- लोहारू सीट से कांग्रेस के राजबीर फरतिया ने 792 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 81336 वोट मिले हैं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.