टोल प्लाजा पर दिया धरना, पांच मिनट के लिए फ्री में गुजरे वाहन

हापुड़ में किसानों का हंगामा : टोल प्लाजा पर दिया धरना, पांच मिनट के लिए फ्री में गुजरे वाहन

टोल प्लाजा पर दिया धरना, पांच मिनट के लिए फ्री में गुजरे वाहन

Tricity Today | हापुड़ में किसानों का हंगामा

Hapur News : भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए लेन नंबर-2 पर धरने पर बैठ गए। किसानों ने पांच मिनट तक टोल फ्री भी किया है, जिससे टोल का मामूली नुकसान हुआ। सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। टोल प्रबंधन और पुलिस के समझाने पर उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त हुआ।

क्या है पूरा मामला
संगठन के हापुड़ जिलाध्यक्ष संदीप बंसल में बताया कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों के हित से जुड़े हुए कार्यों के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं। टोल प्लाजा पर कर्मचारी टोल शुल्क को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभद्रता करते हैं। जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से टोल शुल्क न लिए जाने की मांग की गई है। 

इन बातों पर अड़े किसान
दरअसल, रविवार की दोपहर काफी संख्या में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे और लेन नंबर-2 को फ्री कर दिया। टोल प्रबंधन ने पहले किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और टोल पर ही धरने पर बैठ गए है। वहीं, टोल प्रबंधक दीपक वर्मा के अनुसार हंगामे में कुछ वाहनों को फ्री निकाल दिया गया था। केवल कुछ वाहनों के टोल शुल्क का नुकसान हुआ है। इस दौरान मोहम्मद अली, दिनेश कुमार, पिंटू चौधरी, सोनू, प्रवीण, दिलशाद, पवन, गौरव, सचिन कुमार, अजय, रजत शर्मा, कृष्णपाल, सत्येंद्र गुर्जर, अनिल नेताजी, दीपक कुमार, कार्तिक प्रधान और रवि कुमार तोमर आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.