भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला

हापुड़ में कांग्रेसियों का प्रदर्शन : भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला

Tricity Today | अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला

Hapur News : बुधवार को कांग्रेसजनों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। जिसमें जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित हुए और नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने बीच चौराहे पर पहुंचकर सदन में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला फूंका। कांग्रेस जनों ने भाजपा नेता का पुतला बनाकर उनके मुंह पर कालिख पोती और जमकर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। 

क्या है पूरा मामला
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिससे क्षुब्ध होकर आज कांग्रेस जन पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर भाजपा नेता का पुतला दहन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि मंगलवार को बजट बहस के दौरान भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनकी जाति पूछते हुए कहा था कि जिसे खुद अपनी जाति का नहीं पता, वह व्यक्ति संसद में जातिगत जनगणना की मांग कर रहा हैं।" भाजपा नेता के इसी बयान से पूरे देश और देश की संसद में ये बवाल मचा हैं। संवैधानिक पद पर बैठे भाजपा के नेता को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह की ओछी टिप्पणी कतई नहीं करनी चाहिए थी। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए भाजपा नेता को पूरे देश के समक्ष माफी मांगनी होगी, तभी कांग्रेस जनों का आक्रोश शांत होगा।

ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, डॉक्टर वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, ज्ञानेंद्र गुप्ता, मुकेश कौशिक, नरेश भाटी, रघुवीर सिंह एडवोकेट आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.