चिंताजनक: गाजियाबाद में कोरोना से 4 की मौत, 40 लोग और चपेट में आए, मरने वालों की संख्या भी 40 हुई

चिंताजनक: गाजियाबाद में कोरोना से 4 की मौत, 40 लोग और चपेट में आए, मरने वालों की संख्या भी 40 हुई

चिंताजनक: गाजियाबाद में कोरोना से 4 की मौत, 40 लोग और चपेट में आए, मरने वालों की संख्या भी 40 हुई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद के लोगों पर कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर जिले में 4 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद अब गाजियाबाद में महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। दूसरी ओर 40 लोग और संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अब जिले में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 797 तक पहुंच चुका है।

गाजियाबाद के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को थामने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रखा है। अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैं लेकिन संक्रमण है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे बड़ी समस्या रोजाना हो रही मौत हैं। शुक्रवार को एक बार फिर चार लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनके गुप्ता ने बताया कि स्टेट पोर्टल पर गाजियाबाद के आंकड़ों में चार लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। इनमें से 2 मरीजों की मौत मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में हुई हैं। एक मरीज की मौत ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में हुई है। एक मरीज की मौत गाजियाबाद के अस्पताल में 18 जून को हुई थी। उसे अब कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किया गया है। जिसके बाद जिले में वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 40 तक पहुंच चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को गाजियाबाद में 40 और लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें से 22 मरीजों को प्राइवेट लैबोरेट्रीज ने संक्रमित घोषित किया है। 18 मरीजों की जांच लक्षण दिखाई देने के बाद सरकारी लैब से करवाई गई थी। वह भी पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक 15129 लोगों की जांच करवाई गई है। इनमें से 797 लोग संक्रमित आए हैं। 429 लोगों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर वापस भेज दिया गया है। अब जिले के कोविड-19 अस्पतालों में 328 लोगों का इलाज किया जा रहा है। अब तक जिले में 18 मरीज क्रॉस नोटिफाइड किए गए हैं। यह लोग बिहार, नोएडा, दिल्ली, हापुड़ और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। लेकिन इनका इलाज गाजियाबाद के अस्पतालों में किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.