COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 67 और गाजियाबाद में 82 मरीज और मिले, आज की पूरी रिपोर्ट

COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 67 और गाजियाबाद में 82 मरीज और मिले, आज की पूरी रिपोर्ट

COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 67 और गाजियाबाद में 82 मरीज और मिले, आज की पूरी रिपोर्ट

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद जिला पर कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आए हैं। गौतम बुद्ध नगर जिले में 67 लोगों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है, जबकि गाजियाबाद में पिछले 24 घंटों के दौरान 83 लोगों को वायरस से संक्रमण हुआ है। अब सबसे ज्यादा मरीजों के मामले में उत्तर प्रदेश में गौतम बुध नगर पहले नंबर पर और गाजियाबाद दूसरे नंबर पर चल रहा है। दूसरी ओर एक्टिव केसेज के मामले में गाजियाबाद पहले नंबर पर है और गौतम बुद्ध नगर दूसरे नंबर पर है। यानी अभी गाजियाबाद के अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हैं।

उत्तर प्रदेश के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने सोमवार की देर शाम पिछले 24 घंटों के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। जिनके मुताबिक गौतम बुद्ध नगर जिले में 63 लोग पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण की चपेट में आए हैं। गाजियाबाद जिले में 83 लोगों को संक्रमण हुआ है। अब गौतम बुद्ध नगर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2831 तक पहुंच गया है। दूसरी ओर गाजियाबाद में अब तक मरीजों की संख्या बढ़कर 2283 तक पहुंच चुकी है।

गौतम बुद्ध नगर का रिकवरी रेट ज्यादा और मोर्टालिटी रेट कम
गौतम बुद्ध नगर में अब कोविड-19 अस्पतालों में 978 लोगों का इलाज किया जा रहा है। 1759 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। जिले में अब तक 28 लोगों की मौत कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण हुई है। दूसरी ओर गाजियाबाद की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। गाजियाबाद के कोविड-19 अस्पतालों में इस वक्त 1251 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यह संख्या पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। गाजियाबाद में 62 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। अब तक केवल 970 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर वापस लौटे हैं। गौतम बुद्ध नगर में मरीजों की संख्या तो सबसे ज्यादा रही है, लेकिन रिकवरी रेट शुरू से ही बेहतर रहा है। यही वजह रही है कि गौतम बुद्ध नगर में संख्या बहुत ज्यादा होने के बावजूद मोर्टालिटी रेट भी उत्तर प्रदेश में सबसे कम है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश की स्थिति ऐसी रही
अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो सोमवार को पूरे राज्य में 933 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। 348 मरीज ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब तक 19109 लोग पूरे उत्तर प्रदेश में इस महामारी से उबर चुके हैं। सोमवार को पूरे राज्य में 24 लोगों की मौत हुई हैं। सबसे ज्यादा चार लोग मथुरा में मरे हैं। शुरू से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश में 809 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 93 लोग आगरा में मरे हैं। उसके बाद मेरठ में 89 लोगों की मौत हुई हैं। तीसरे नंबर पर गाजियाबाद है, जहां 62 लोगों ने महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ा है। चौथे नंबर पर कानपुर नगर है। वहां 59 लोगों की मौत महामारी की वजह से हुई हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 28,636 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होकर बीमार पड़ चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.