Greater Noida: होली के दिन एक युवक की हत्या के मामले में एक महिला गिरफ्तार

Greater Noida: होली के दिन एक युवक की हत्या के मामले में एक महिला गिरफ्तार

Greater Noida: होली के दिन एक युवक की हत्या के मामले में एक महिला गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन 2 भाइयों को गोली मारने के मामले में एक आरोपित अनुज गुप्ता की पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।

सूरजपुर के श्री एनक्लेव निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रास्ते के विवाद में उसका पवन जिंदल से कोर्ट में वाद चल रहा है। आरोपित रंजिश मानता है। होली के दिन दोपहर के समय मोहल्ले के राकेश बंसल के दरवाजे पर खड़ा था। सात-आठ लोग तमंचा लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए आए दोनों बेटे अनिल (39) और सुनील(36) पर फायरिंग की, चाकुओं से वार किए। वारदात में अनिल की मौत हो गई, सुनील की हालत में कुछ सुधार है। 

सूरजपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना जारचा के नरौली निवासी विपिन, दिनेश उर्फ धन्नू पुत्र टेकचंद सूरजपुर, अनुज पुत्र सुभाष गुरुद्वारा रोड सूरजपुर, नरौली निवासी विपिन का एक साथी, 2-3 अज्ञात पर केस किया था। सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित अनुज गुप्ता की पत्नी शालिनी गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि एक गिरफ्तारी हुई है। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.