BIG BREAKING: नोएडा में कोरोना वायरस से एक और मौत, मरने वालों की संख्या 6 हुई

BIG BREAKING: नोएडा में कोरोना वायरस से एक और मौत, मरने वालों की संख्या 6 हुई

BIG BREAKING: नोएडा में कोरोना वायरस से एक और मौत, मरने वालों की संख्या 6 हुई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर गौतमबुद्ध नगर जिले पर लगातार टूट रहा है। एक और लगातार संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है दूसरी और मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। गुरुवार को नोएडा का नोएडा के एक और निवासी की कोरोनावायरस से संक्रमित होने के कारण मौत हो गई। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में किया जा रहा था। अब नोएडा में कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की संख्या 6 हो गई है।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि एक 90 वर्षीय बुजुर्ग को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में 26 मई को भर्ती किया गया था। वह नोएडा के सेक्टर-40 के निवासी थे। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल से यहां रेफर किया गया था। एक प्राइवेट प्रयोगशाला ने उन्हें कोरोनावायरस से पॉजिटिव घोषित किया था। प्राइवेट लैब से आई उनकी रिपोर्ट को काउंटर चेक किया गया था। वह कोरोनावायरस से पॉजिटिव थे। गुरुवार को उनकी मौत हो गई है। वह एक्यूट रेस्पिरेट्री इनफेक्शन और सीवियर सेप्सिस के शिकार थे। 

रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई को जानकारी मिली कि मरीज डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कोरोनरी आर्टरी डिजीज के भी शिकार थे। मल्टीपल डिजीज का शिकार होने के कारण और उम्र ज्यादा होने के कारण वह सरवाइव नहीं कर पाए। अंततः 28 मई को उनकी मौत हो गई है। इस तरह अब नोएडा में कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते मरने वाले लोगों की संख्या 6 हो चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.