गूगल पर राशिद खान की पत्नी सर्च करने पर दिख रही है अनुष्का शर्मा, जानिए क्यों

गूगल पर राशिद खान की पत्नी सर्च करने पर दिख रही है अनुष्का शर्मा, जानिए क्यों

गूगल पर राशिद खान की पत्नी सर्च करने पर दिख रही है अनुष्का शर्मा, जानिए क्यों

Google Image | गूगल पर राशिद खान की पत्नी सर्च करने पर दिख रही है अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैन्स को उस समय काफी हैरानी हुई जब उन्होंने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान की वाइफ को गूगल पर सर्च करने पर उनका नाम पाया। ऐसा भला क्यों हो रहा है, इसके पीछे की कहानी भी काफी इंटरेस्टिंग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में राशिद खान से से इंस्टाग्राम चैट सेशन के दौरान अपनी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम पूछा गया।

इस सवाल के जवाब में राशिद ने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का नाम लिया था। राशिद इसके बाद से ही सुर्खियों में आ गए थे और तब से ही अनुष्का शर्मा और राशिद खान का नाम लोग एक-साथ सर्च करने लगे और शायद यही वजह है कि गूगल अनुष्का शर्मा को राशिद खान की पत्नी के रूप में दिखा रहा है।

आपको बता दें अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से 2017 में शादी की थी। दोनों ने यह शादी भारत में न करके इटली में की थी। दोनों ने कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि उनके घर में नन्हा मेहमान जल्द आने वाला है। अनुष्का हाल ही दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच देखने भी पहुंची थीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.