CBSE के टॉपर: जेवर जैसे छोटे से कस्बे की काजल ने परिवार के सहयोग से मारी बाजी, जानिए क्या कहती हैं

CBSE के टॉपर: जेवर जैसे छोटे से कस्बे की काजल ने परिवार के सहयोग से मारी बाजी, जानिए क्या कहती हैं

CBSE के टॉपर: जेवर जैसे छोटे से कस्बे की काजल ने परिवार के सहयोग से मारी बाजी, जानिए क्या कहती हैं

Tricity Today | काजल

ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की छात्रा काजल जैन ने बारहवीं में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। काजल ने अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसने विद्यालय और जेवर का नाम रोशन किया है। काजल के पिता पवन जैन की जेवर में दुकान है। उनकी मां मधु जैन गृहणी हैं। काजल ने बताया कि परिवार के सहयोग से उनको सफलता मिली है। 

काजल ने कहा कि उसके पेपर अच्छे हुए थे। उनकी सफलता का राज नियमित रूप से पढ़ाई में निहित है। काजल का कहना है कि उन्होंने निरंतर अपने पाठ्यक्रम पर पकड़ बनाए रखी। आज का काम आज ही किया। कुछ भी कल के ऊपर नहीं छोड़ा। काजल ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि वह आगे अच्छे कॉलेज में दाखिला चाहती हैं। वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। परिवार का सहयोग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

काजल ने कहा, उन्हें मम्मी पापा का बेहद सहयोग मिला है। पूरे परिवार को उनके ऊपर भरोसा था। इस भरोसे की बदौलत ही उन्होंने कामयाबी हासिल की है। काजल का कहना है कि उनके मम्मी-पापा ने कभी किसी भी चीज के लिए उन्हें इनकार नहीं किया। हमेशा उनके ऊपर भरोसा कायम रखा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.