मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में कोविड अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, राज्य का सबसे अत्याधुनिक जिला अस्पताल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में कोविड अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, राज्य का सबसे अत्याधुनिक जिला अस्पताल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में कोविड अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, राज्य का सबसे अत्याधुनिक जिला अस्पताल

Tricity Today | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर प्रवास पर हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर प्रवास पर हैं। वह कल यानी शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में रात्रि प्रवास किया है। आज 9:30 बजे मुख्यमंत्री नोएडा के सेक्टर-39 में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, विकास प्राधिकरण और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिन के प्रवास पर शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। वह आज सुबह नोएडा में टाटा फाउंडेशन के सहयोग से बनाए गए कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री ने पहले जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ बैठक की थी। पुलिस, प्रशासनिक और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कानून व्यवस्था और जिले में चल रही विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री चर्चा कर चुके हैं।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा सेक्टर-39 में आज सुबह 9:30 बजे कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। अभी इस अस्पताल में 250 बैड तैयार किए गए हैं। आने वाले दिनों में इसे 400 बेड तक विस्तारित किया जाएगा। यहां के बाद सीएम करीब 10:15 बजे सेक्टर-59 में एचसीएल कंट्रोल रूम जाएंगे। वहां जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग के साथ कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा करेंगे।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह 9:30 बजे नोएडा जिला अस्पताल के नए परिसर में पहुंचेंगे। नोएडा विकास प्राधिकरण ने 344 करोड रुपए की लागत से नए जिला अस्पताल का निर्माण करवाया है। इस अस्पताल में 156 बेड की सेवाएं तैयार हो चुकी हैं, जिनका शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक नए अस्पताल में तीन आईसीयू हैं। तीनों आईसीयू में 17 बेड उपलब्ध हैं। अभी पूरे अस्पताल में 156 बिस्तर पर उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। जल्दी ही इसका विस्तार किया जाएगा और 400 बिस्तर जन सामान्य को उपलब्ध करवाए जाएंगे। अस्पताल में 10 वेंटिलेटर हैं। दो मोबाइल वेंटिलेटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। यह उत्तर प्रदेश में सबसे अत्याधुनिक जिला अस्पताल बनाया गया है।

इस अस्पताल के विकास में टाटा फाउंडेशन ने सहयोग किया है। शनिवार की सुबह जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल का लोकार्पण करेंगे तो फाउंडेशन के पदाधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कार्यक्रम को बेहद सीमित समय का रखा गया है। इस दौरान चुनिंदा लोगों को मौजूद रहने की अनुमति दी जाएगी। कार्यक्रम में केवल जनप्रतिनिधि, पुलिस, प्रशासन और विकास प्राधिकरण के अफसर शामिल होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.