BIG BREAKING: गाजियाबाद में फूटा कोरोना वायरस बम, अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे

BIG BREAKING: गाजियाबाद में फूटा कोरोना वायरस बम, अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे

BIG BREAKING: गाजियाबाद में फूटा कोरोना वायरस बम, अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद जिले को कोरोना वायरस ने पूरी तरह जकड़ लिया है। बुधवार को जिले में कोरोना वायरस तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 165 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 2612 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं अब जिले के अस्पतालों में 1477 मरीज भर्ती हैं। यह आंकड़ा यूपी में सबसे ज्यादा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को इलाज मिलना मुश्किल हो चला है।

उत्तर प्रदेश के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने बुधवार को दोपहर बाद 3:00 बजे राज्य के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। जिनके मुताबिक गाजियाबाद में 165 नए मरीज पिछले 24 घंटे के दौरान रिपोर्ट किए गए हैं। जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 2612 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि अब जिले के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 1477 है। यह उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर गौतम बुध नगर है। गौतम बुध नगर में 969 मरीजों का इलाज इस वक्त किया जा रहा है।

बुधवार को थोड़ी राहत की बात यह रही है कि गाजियाबाद में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक जिले में मरने वालों का आंकड़ा 63 ही है। गाजियाबाद में पिछले एक सप्ताह से रैपिड टेस्ट चल रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के आने की वजह रैपिड टेस्ट को भी माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर केंद्रीय गृह मंत्री ने गाजियाबाद जिले को 20,000 रैपिड किट उपलब्ध करवाई हैं। जिनके जरिए जिले भर में शहरी, ग्रामीण, कस्बाई और स्लम इलाकों में रोजाना 4000 लोगों के रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं।

95 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे 
गाजियाबाद जिले के लोगों के लिए दूसरी राहत भरी खबर यह है कि बुधवार को 95 लोग स्वस्थ होने के बाद कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब तक जिले में 1072 लोग इस महामारी से मुक्ति हासिल कर चुके हैं। अस्पतालों में 2470 लोग भर्ती हैं, जिसकी वजह से जिले का रिकवरी रेट नीचे गिर गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.