ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी खबर, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे आपस में जुड़ेंगे

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी खबर, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे आपस में जुड़ेंगे

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी खबर, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे आपस में जुड़ेंगे

Tricity Today | Demo Picture

ग्रेटर नोएडा शहर के निवासियों के लिए बड़ी खबर है। ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ा जाएगा। इससे ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे व यमुना एक्सप्रेस वे जोड़ने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए करीब 57 हेक्टेयर जमीन का अतिरिक्त मुआवजा बंटना है। करीब 280 किसानों की सूची जिला प्रशासन को सत्यापन के लिए भेजी गई है। सूची आने के बाद मुआवजा बंटना शुरू हो जाएगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की कनेक्टिविटी का दायरा बढ़ाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर ईस्टर्न पेरीफेरिल एक्सप्रेस वे को इंटरचेंज बनाकर जोड़ने का फैसला लिया गया था। यह इंटरचेंज जगनपुर अफजलपुर गांव के समीप बनेगा। इसके लिए 89 हेक्टेयर जमीन की जरूतर है। करीब 57 हेक्टेयर जमीन किसानों की है और प्राधिकरण का इस पर कब्जा है। इंटरचेंज का निर्माण करने वाली एजेंसी का भी चयन कई माह पूर्व हो चुका है। इसके निर्माण पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एजेंसी को 18 माह में निर्माण कार्य पूरा करना होगा।

किसानों ने चेतावनी दी थी कि जब तक उन्हें 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वह निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे। इसके लिए किसानों ने धरना दिया था, लेकिन अधिकारियों से आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया था। अब यमुना प्राधिकरण ने 280 किसानों की सूची जिला प्रशासन को भेजी है। यह सूची सत्यापित करके प्रशासन प्राधिकरण को भेजेगा। सूची आने के बाद प्राधिकरण मुआवजा बांटेगा। इसके बाद काम शुरू हो सकेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.