सीएम योगी को गौतमबुद्ध नगर पुलिस की सलामी, दनादन 5 एनकाउंटर

सीएम योगी को गौतमबुद्ध नगर पुलिस की सलामी, दनादन 5 एनकाउंटर

सीएम योगी को गौतमबुद्ध नगर पुलिस की सलामी, दनादन 5 एनकाउंटर

Google Image | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस वक्त शहर में हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ऑपरेशन ऑल आउट में जुटी है। पिछले 12 घंटों के दौरान दनादन 5 एनकाउंटर हुए हैं। जिनमें कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने सड़क पर गिराया है। यह एक तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गौतमबुद्ध नगर पुलिस की सलामी है।

गाजियाबाद के मिठाई कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले को मिली गोली
गुरुवार देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़ हुई है। पहली मुठभेड़ बादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोजा जलालपुर गांव के फाटक के पास हुई। जिसमें पुलिस ने अनिल दुजाना गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश को पैर में गोली लगी है। इस बदमाश ने गाजियाबाद के मदन स्वीट्स के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी। मुठभेड़ में दुजाना गैंग के कपिल के गोली लगी है। जबकि इसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों ने मदन स्वीट्स के मलिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। 

हापुड़ बॉर्डर पर लूट की वारदात देने वाले के पांव में गोली लगी
दूसरी मुठभेड़ की घटना जनपद हापुड के चैना बार्डर पर हुई। जहां से पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट की बाइक, मोबाइल बरामद किया है। बदमाश का नाम गौरव है। वह तिलपता चैना गांव के बार्डर से गिरफ्तार किया है। गौरव पर लूट और चोरी के नौ मुदकमें दर्ज हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रेजिडेंट से चेन लूटने वाला धरा गया
बिसरख थाना पुलिस की शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि, उसके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। घायल बदमाश जिला गाजियाबाद का रहने वाला है।

डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान की टीम को सूचना मिली थी कि शातिर बदमाश क्षेत्र में लूट की वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का इशारा किया। बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें जिला गाजियाबाद के भाटिया मोड़ (दौलत पुरा) निवासी मनीष उर्फ चंद्रपाल गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी अभिमन्यु और लोकेश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, तमंचा और 22 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने 22 जुलाई को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी पुलिस चौकी के पास एक निवासी से तीन तोले सोने की चेन लूटी थी। इसके अलावा आरोपी पर हत्या की कोशिश का एक केस और दर्ज है। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी है।

ग्रेटर नोएडा में शातिर लुटेरे के साथ मुठभेड़ गोली लगी
ग्रेटर नोएडा की बीटा दो कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश शातिर किस्म का चोर और लुटेरा है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया शुक्रवार की रात बीटा दो कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की डाढा गोल चक्कर की तरफ एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बदमाश को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। 

डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान वसीम निवासी कटहरा रोड दादरी के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया पकड़ा गया बदमाश शातिर क़िस्म का अपराधी है। वह चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देकर अवैध धन अर्जित करता था। बदमाश के खिलाफ नोएडा ग्रेटर नोएडा में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश के पास से लूट के 2 मोबाइल और चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस बदमाश का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

25 हजार के इनामी हत्यारे को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
बिसरख थाना क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार की देर शाम पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि  बिसरख कोतवाली क्षेत्र के डूब क्षेत्र में पिछले माह जुआ खेलने के दौरान सूबे यादव नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया था। वारदात में शामिल एक आरोपी फरार था। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी को तलाश किया और आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी विजय निवासी सरफाबाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.