Coronavirus Breaking: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 236 नए मरीज और 3 की मौत

Coronavirus Breaking: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 236 नए मरीज और 3 की मौत

Coronavirus Breaking: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 236 नए मरीज और 3 की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़े सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। दोनों जिलों में 236 नए मरीज पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड हुए हैं। इनमें से 140 मरीज गाजियाबाद में और 96 मरीज गौतमबुद्ध नगर में आए हैं। तीन लोगों की मौत भी हुई हैं। गाजियाबाद में दो और गौतमबुद्ध नगर में एक मरीज ने पिछले 24 घंटों के दौरान दम तोड़ दिया है।

उत्तर प्रदेश के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने शुक्रवार की शाम पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतम बुध नगर में पिछले 24 घंटों के दौरान 96 मरीज आए हैं। जिसके बाद जिले में अब तक के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2569 हो गई है। शुक्रवार को गौतम बुध नगर में एक मरीज की मौत भी हुई है। जिसके बाद जिले में मरने वालों की संख्या 23 हो चुकी है। अभी जिले के अस्पतालों में 1005 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 1541 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। शुक्रवार को 15 मरीज कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं।

दूसरी और अगर गाजियाबाद की बात करें तो हाल बहुत ज्यादा बुरा है। गाजियाबाद में शुक्रवार को 140 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। यह अब तक का जिले में रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा है। इसके अलावा दो संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया है। अब जिले में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 59 हो चुकी है। जिले में अब तक 1937 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इनमें से 833 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को वापस लौट चुके हैं। जबकि, जिले के कोविड-19 अस्पतालों में अभी 1045 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एक्टिव केस के मामले में गाजियाबाद जिला पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप पर है। इस मामले में दूसरे नंबर पर गौतम बुध नगर है।

दूसरी और अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो शुक्रवार को राज्य में 982 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। 14 लोगों की मौत हुई है। 376 लोग स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब राज्य के कोविड-19 अस्पतालों में 7451 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अब तक 17597 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार की शाम तक उत्तर प्रदेश में संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 25797 तक पहुंच चुकी है। अब तक उत्तर प्रदेश में 749 लोग इस महामारी के कारण मरे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.