गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री रहे माधव सिंह सोलंकी का निधन

दुखद : गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री रहे माधव सिंह सोलंकी का निधन

गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री रहे माधव सिंह सोलंकी का निधन

Tricity Today | माधव सिंह सोलंकी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का शनिवार की सुबह निधन हो गया है। माधव सिंह सोलंकी गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री बने थे। वह कांग्रेस के काफी दिग्गज नेता थे। माधव सिंह का 94 साल की उम्र में निधन हुआ है। माधव सिंह सोलंकी कांग्रेस के काफी दिग्गज नेता थे। वह 1977 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वह विदेश मंत्री थे।

माधव सिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को कोली परिवार में हुआ था। गुजरात की राजनीति और जातिगत समीकरणों के साथ प्रयोग कर सत्ता में आने वाले माधव सिंह सोलंकी KHAM थ्योरी के जनक माने जाते हैं। KHAM यानी कि क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम है। 1980 के दशक में उन्होंने इन्ही चार वर्गों को एक साथ जोड़ा और प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए थे। माधव सिंह सोलंकी के इस समीकरण ने गुजरात की सत्ता से अगड़ी जातियों को कई साल के लिए बाहर कर दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.