BREAKING: ग्रेटर नोएडा में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारकर कैश लूटा, जानिए पूरा मामला

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारकर कैश लूटा, जानिए पूरा मामला

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारकर कैश लूटा, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

दनकौर कस्बे के मंडी श्याम नगर के बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने की मेडिकल स्टोर के संचालक को गोली मारकर लूटपाट की वारदात की। बदमाश संचालक से एक लाख रुपए कैश लूट कर फरार हो गए। गोली लगने से घायल संचालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मंडी श्याम नगर के बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान चलाने वाला अंकित शर्मा बुधवार की शाम घर जा रहा था। कस्बे से निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने स्टोर संचालक को रोक लिया। बदमाशों ने संचालक से लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर गोली मार दी। उसके बाद बदमाश ने अंकित शर्मा से करीब एक लाख कैश लूट कर फरार हो गए। घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.