दादरी के बिसाहड़ा और प्यावली गांव में तीन कोरोना संक्रमित मिले, गांव सील

दादरी के बिसाहड़ा और प्यावली गांव में तीन कोरोना संक्रमित मिले, गांव सील

दादरी के बिसाहड़ा और प्यावली गांव में तीन कोरोना संक्रमित मिले, गांव सील

Tricity Today | बिसाहड़ा और प्यावली गांव सील

ग्रेटर नोएडा दादारी तहसील के बिसाहड़ा और प्यावली गांव में तीन और कोरोना संक्रमित मिलने का मामला सामने आया है। करीब दो सप्ताह पूर्व बिसाहड़ा गांव में एक युवक कोरोना संक्रमित हुआ था। जिसके बाद स्वास्थ विभाग ने संदिग्ध मानते हुए युवक की मां, भांजे और प्यावली गांव में उसके बहनोई को जिम्स में भर्ती कराया था। जिसके बाद तीनों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई हैं। अब पुलिस ने दोनों गांवों को सील कर दिया है।

बिसाहड़ा गांव का एक युवक ग्रेटर नोएडा की एक मोबाइल कंपनी से कोरोना संक्रमित हो गया था। जिसके बाद स्वास्थ विभाग ने उसकी मां और दो वर्षीय भांजे को क्वारंटाइन किया था। जिनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की चैन को जोड़ा तो इस इस युवक का बहनोई भी संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद पुलिस को प्यावली ताजपुर गांव को सील करना पड़ा है। 

कस्बे के सरकारी अस्पताल के प्रभारी निरीक्षक डा संजीव सारस्वत ने बताया कि बिसाहड़ा गांव का युवक अपने बहनोई के यहां प्यावली गांव गया था। जिसके आधार पर उसके बहनोई को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। शासन की गाइडलाइन के आधार पर दोनों गांवों को सील कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.