Noida: अवैध हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

Noida: अवैध हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

Noida: अवैध हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

थाना फेस-2 पुलिस ने शुक्रवार की रात तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किये है। 

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रात को गश्त पर निकली थाना फेस-2 पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर राजा, भगत और मोनू शर्मा नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न स्थानों से लूटे और चोरी किए हुए 13 मोबाइल फोन, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट और चोरी की कई वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.