नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंधी, बारिश और ओले पड़े, दिन में कड़ी गर्मी थी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंधी, बारिश और ओले पड़े, दिन में कड़ी गर्मी थी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंधी, बारिश और ओले पड़े, दिन में कड़ी गर्मी थी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार की शाम 6:00 बजे के बाद आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि हुई है। दोनों शहरों में बड़े-बड़े ओले गिरे हैं। तेज तूफान के साथ बारिश आई। हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में ही यह जानकारी दे दी थी। आने वाले कुछ और घंटों में बारिश के आसार बने रहने की संभावना है।

गुरुवार की दोपहर खासी गर्मी थी। कड़ी धूप के कारण पारा ऊपर था। तेज गर्मी के कारण घरों में बंद लोगों को परेशानी हो रही थी। शाम 6:00 बजे के बाद तेज आंधी आई। जिसके पीछे-पीछे बारिश और ओले भी पड़े। हालांकि, बारिश ज्यादा नहीं हुई है। फिर भी मौसम में नरमी आ गई है। जिससे रात में ठंडक बनी रहेगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार की रात में भी हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को भी मौसम सामान्य बना रहेगा। लोगों को गर्मी से निजात रहेगी। तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने का अनुमान है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.