नोएडा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

BIG BREAKING : नोएडा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

नोएडा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

Google image | symbolic image

Noida News : नोएडा में थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर मयूर स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर ग्रीन बेल्ट में पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दूसरी कार में सवार साथी युवक तीनों को तुरंत दिल्ली के अस्पताल में ले गए। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

रफ्तार के चक्कर में हुए हादसे का शिकार
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। घटना में बॉबी और आशीष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दो कार तेज रफ्तार में साथ चल रही थी। अचानक एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर ग्रीन बेल्ट में पलट गई। इसके बाद दूसरी कार में सवार युवक का ग्रुप घटना में घायल तीनों युवकों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में थाना सेक्टर 126 प्रभारी का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही साथी युवक तीनों घायलों को दिल्ली ले जा चुके थे। उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.