किशोरी से रेप करने वाले आरोपी को दबोचा, अब मिलेगी सख्त सजा 

नोएडा पुलिस का एक्शन : किशोरी से रेप करने वाले आरोपी को दबोचा, अब मिलेगी सख्त सजा 

किशोरी से रेप करने वाले आरोपी को दबोचा, अब मिलेगी सख्त सजा 

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Noida News : नोएडा में थाना फेस 3 पुलिस ने किशोरी से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

डीएस तिराहे से पकड़ा 
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। 21 जून को महिला ने थाना फेस 3 में साहिल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया कि साहिल ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद साहिल फरार हो गया। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को डीएस तिराहे से आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।  

पुलिस का बयान 
इस संबंध में थाना फेस 3 प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी साहिल कुमार पुत्र हीरालाल निवासी टांग छतरी नूर दी अड्डा चौक जिला तरनतारन पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 121 स्थित जिन्दल होम्स 2 फ्लैट नं0 301 में रह रहा था। जिसे बुधवार को डीएस तिराहे से पकड़ा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.