काबा का तवाफ कर मुक्ममल करेंगे हज के अरकान, टीकाकरण और प्रशिक्षण हुआ शुरू 

नोएडा से 157 मुस्लिम जायेंगे मक्का और मदीना : काबा का तवाफ कर मुक्ममल करेंगे हज के अरकान, टीकाकरण और प्रशिक्षण हुआ शुरू 

काबा का तवाफ कर मुक्ममल करेंगे हज के अरकान, टीकाकरण और प्रशिक्षण हुआ शुरू 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा से इस साल 157 मुस्लिम लोग हज के लिए सऊदी अरब जायेंगे। हज यात्रा में जाने से पहले सभी हज यात्रियों को प्रशिक्षण और टीकाकरण किया जाता है। इसे लेकर गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बुधवार से शुरू हुआ अभियान गुरुवार शाम तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यह सभी लोग हज यात्रा पर रवाना हो जायेंगे।  

डॉक्टर के साथ हज ट्रेनर भी मौजूद 
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडे ने बताया कि हज यात्रा पर जाने से पूर्व हज यात्रियों को टीकाकरण कराना अनिवार्य है। अब तक कुल 157 हज यात्रियों में से 100 का टीकाकरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। शेष 57 हज यात्रियों का टीकाकरण गुरुवार सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल में शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान डॉक्टर उबेद कुरैशी द्वारा संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के दौरान हज ट्रेनर फुरकान अली भी जिला अस्पताल में मौजूद हैं। 

हज के अरकान क्या हैं?
मुफ्ती अब्दुर रहमान कासमी का कहना है कि हज करने के लिए उसके अरकान को अदा करना जरूरी होता है, जिस तरह से हम फर्ज नमाज को छोड़ देंगे तो नमाज अदा नहीं होगी, उसी तरह अगर आपने हज के अरकान को छोड़ दिया तो आपका हज मुकम्मल नहीं होगा। हम बात कर रहे है, हज के अरकान की जिनको अदा करके एक मुस्लिम शख्स पर जो हज फर्ज था और वो पूरा हो जाता है, वैसे तो इसके चार अरकान होते है, तो चलिए बताते है शुरू से लेकर आखिर तक वो कौन से है। पहला मिकात पर जाना सबसे पहला अरकान है। सफा और मरवा पर सई करना ये दूसरा अरकान है। तीसरा अरकान नौ जिलहिज्जा को अरफात के मैदान पर पहुंचना और चौथा अरकान दस जिलहिज्जा को तवाफ ए हज मुकम्मल करना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.