खाताधारकों को नोटिस भेजकर दी थी चेतावनी, तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हो रहा था

नोएडा में पीएनबी के आठ हजार खाते बंद : खाताधारकों को नोटिस भेजकर दी थी चेतावनी, तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हो रहा था

खाताधारकों को नोटिस भेजकर दी थी चेतावनी, तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हो रहा था

Google Image | पंजाब नेशनल बैंक

Noida News : नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आठ हजार निष्क्रिय खाते बंद कर दिए हैं। बैंक की तरफ से बताया गया है कि इन सभी खातों में पिछले करीब तीन साल से काई लेनदेन नहीं हो रहा था। कई बार इनके खाताधारकों को नोटिस और दूसरे माध्यम खाते को चालू रखने के लिए चेतावनी दी गई। इन सभी को 31 मई तक का समय भी दिया गया था। इसके बावजूद खाताधारक ध्यान नहीं दे रहे थे। जिसके चलते पीएनबी ने यह एक्शन लिया है। 
 
सुरक्षा कारणों से बंद किए खाते
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 10 हजार खाताधारकों में से कुछ ऐसे भी हैं, जिनके खाते तीन साल तक निष्क्रिय रहने या जीरो बैलेंस होने के बाद भी बंद नहीं किए गए हैं। वहीं, इनमें लॉकर या डीमैट खाते भी शामिल हैं। साथ ही 25 साल से कम उम्र के ग्राहकों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए खोले गए खातों को भी बंद नहीं किया गया है। अगर कोई खाता कोर्ट, आयकर विभाग या किसी अन्य वैधानिक संस्था के आदेश पर फ्रीज किया गया है तो उन खातों को भी इससे छूट दी गई है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक निष्क्रिय खातों को बंद करने का फैसला सुरक्षा कारणों से लिया जा रहा है। कई बार निष्क्रिय खातों का गलत इस्तेमाल भी होता है। 

कई बार भेजा गया नोटिस
लीड बैंक मैनेजर इंदु जायसवाल का कहना है कि किसी खाते के निष्क्रिय होने के कई कारण हो सकते हैं। संभव है कि खाताधारक एक से अधिक खातों का इस्तेमाल कर रहा हो। हो सकता है कि उसकी मौत हो गई हो। ऐसे में बैंक कई बार नोटिस भेजता है। लेकिन उसके बाद भी अगर इसे एक्टिवेट नहीं किया जाता है तो इसे निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। फिर अगर बैंक चाहे तो इसे बंद भी कर सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.