अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर में फिर किया बदलाव, दोबारा डॉ.महेंद्र नागर को मिला टिकट

Lok Sabha Election : अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर में फिर किया बदलाव, दोबारा डॉ.महेंद्र नागर को मिला टिकट

अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर में फिर किया बदलाव, दोबारा डॉ.महेंद्र नागर को मिला टिकट

Tricity Today | अखिलेश यादव और डॉ.महेंद्र नागर

Noida News : समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर में बदलाव किया है। दोबारा से डॉक्टर महेंद्र नागर को सांसद पद टिकट दिया गया है। अब गौतमबुद्ध नगर से डॉ.महेंद्र नागर ही चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि पहले सपा ने डॉ.महेंद्र नागर को टिकट दिया था, लेकिन कुछ सपा नेताओं ने इसका विरोध किया था। जिसकी वजह से हाईकमान ने डॉ.महेंद्र नागर का टिकट काटकर राहुल अवाना को दे दिया था, लेकिन अखिलेश यादव ने तीसरी बार नया उम्मीदवार के रूप में डॉ.महेंद्र नागर को मैदान में उतार दिया है।

गौतमबुद्ध नगर पर सबकी नजर
गौतमबुद्ध नगर देश की सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में से एक है। यहां पर पिछले काफी समय से डॉक्टर महेश शर्मा सांसद हैं। समाजवादी पार्टी इस समय मुख्य विपक्ष पार्टी है, इसलिए उसका टिकट काफी अहम है। यह अहम जिम्मेदारी अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर के गुर्जर नेता को दी।

लंबे समय तक कांग्रेस में रहे महेंद्र नागर
आपको बता दें कि डॉ.महेंद्र नागर समाजवादी पार्टी से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। वह काफी समय तक गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे थे, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने लखनऊ में जाकर अखिलेश यादव का हाथ पकड़ा था।

विवादों में रहे डॉक्टर महेंद्र नागर
बताया जाता है कि डॉक्टर महेंद्र नागर का विवादों से पुराना नाता है। जब वह कांग्रेस में थे तो वह लंबे समय तक विवादों में भी रहे थे। हालांकि, उसके बावजूद भी कांग्रेस ने उनको जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। महेंद्र नगर काफी पुराने नेता हैं। बताया जाता है कि गुर्जर समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। कांग्रेस में उनके खिलाफ काफी गलत गतिविधियों होने लगी थी, जिसकी वजह से उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.