एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बना खेलों का चैंपियन, अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान ने ऐसे दी बधाई

प्रतियोगिता : एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बना खेलों का चैंपियन, अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान ने ऐसे दी बधाई

एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बना खेलों का चैंपियन, अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान ने ऐसे दी बधाई

Tricity Today | एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बना खेलों का चैंपियन

Noida News : एमिटी विश्वविद्यालय में 22वें इंटर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘‘ संगठन 2021’’ का आयोजन किया गया। इसका आज समापन हो गया।  लगभग एक माह चलने वाली विभिन्न 9 प्रतियोगिताओं में कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए छात्रों ने हिस्सा लिया। आज एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संस्थापक दिवस समारोह मं  विजयी टीमों और छात्रों को पुरस्कृत किया गया। 

इस अवसर पर, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के चांसलर डॉ अतुल चौहान, एमिटी ह्युमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन पूजा चौहान, एमिटी ऑनलाइन के वाइस प्रेसीडेंट अभय चौहान, महताब चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डॉ बलविंदर शुक्ला ने छात्रों को पुरस्कृत किया। महामारी के कारण संस्थापक दिवस और संगठन समापन कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल भी हुआ। इसमें देश के 11 एमिटी कैंपस और विदेश के 17 एमिटी परिसरों के छात्रों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। 

-22वें इंटर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘‘संगठन 2021’’ में एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने 11 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
-एमिटी कॉलेज ऑफ कार्मस एंड फांइनेस की टीम 3 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रहा। 
-एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी की टीम ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर लगभग 150 छात्रों को स्वर्ण, 150 छात्रों को रजत और 150 छात्रों को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

इस मौके पर डॉ अशोक कुमार चौहान ने कहा, एमिटी में हम छात्रों को उनके सपनों को पूर्ण करने की राह दिखाते हैं। आप हमें निंसकोच बतायें कि आप जीवन में क्या बनना चाहते है। वर्तमान में हम सभी मिलकर देश को ज्ञान की महाशक्ती बनाकर विश्व में प्रथम स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। दृढ़ निश्चयता, आत्मविश्वास, संस्कार, सर्मपण और मानवता जैसे गुण छात्रों में विकसित करना ही हमारा ध्येय है। इससे हमारे छात्र वैश्विक नागरिक बनकर समाज, देश और विश्व का कल्याण करेगें। उत्तर प्रदेश के चांसलर डॉ अतुल चौहान ने कहा, अन्तर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता केवल एक कार्यक्रम या खेल नहीं है। बल्कि यह हमारी संयुक्त एकता का परिचायक है, जो हमारे युवाओं को प्रोत्साहित करता है। परिवार, समाज या देश में एकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

संगठन 2021 की चेयरपर्सन डॉ कल्पना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, इस अन्तर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘‘ संगठन 2021’’ में छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऑनलाइन और ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। छात्रों ने कुल 8 प्रतियोगिताएं किक्रेट, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, शतरंज, कैरम, साफ्टबॉल, एथलिट में हिस्सा लिया। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का प्रारंभ अतुलाशा (वंचित बालकों के लिए संचालित विद्यालय), एमिटी विश्वविद्यालय और एमिटी डॉग एकेडमी के छात्रों के मार्च पास्ट के साथ हुई। इसमें प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार चौहान, डॉ अतुल चौहान ने ‘‘संगठन 2021 स्मारिका’’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें एमिटी के छात्रों ने मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां, नृत्य और बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.