भूपेंद्र चौधरी बोले- भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान

नोएडा में गूंजी 'मन की बात': भूपेंद्र चौधरी बोले- भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान

भूपेंद्र चौधरी बोले- भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान

Tricity Today | बैठक

Noida News : भाजपा ने एक विशेष आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 114वें एपिसोड को सुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। यह कार्यक्रम नोएडा के सभी मंडलों और बूथों पर आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया सेक्टर-71 के सामुदायिक केंद्र में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी बराला और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता भी थे।

मन की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 'मन की बात' के दस साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर एपिसोड के साथ नई कहानियां और नए कीर्तिमान जुड़ते गए हैं। उन्होंने महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे नदी बचाओ अभियान की सराहना की और 'क्रिएट इन इंडिया' पहल के बारे में बताया।

सदस्यता अभियान में नोएडा अव्वल
भाजपा नेताओं ने सदस्यता अभियान के लिए कई सेक्टरों का दौरा किया। गेजा गांव में उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की और भाजपा की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि यहां एक लाख से अधिक नए सदस्य जोड़े गए हैं, जिससे नोएडा प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद नेता सेक्टर-110 के केंद्रीय विहार कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों और RWA पदाधिकारियों से मुलाकात की।

ये रहे मौजूद 
इस दौरान महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, निर्मल सिंह, तन्मय शंकर, वेद प्रकाश त्यागी, राहुल चौहान, सुचित्रा कक्कड़, उमेश यादव, विवेक मिश्रा, गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, बीएल सिंह, पंकज झा, कल्लू सिंह, डिम्पल आनंद, शारदा चतुर्वेदी, रवि प्रधान, विपिन सिंह प्रमोद बहल, परविंदर बैरागी,, सरफराज अली, प्रवेश आलम, प्रदीप जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.